Gold Silver Price: करीब एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना वायदा, चांदी में बढ़त
एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.04 फीसदी यानी नीचे 46878 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.28 फीसदी की बढ़त आई और यह 63468 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई। लेकिन चांदी वायदा के दाम में बढ़त दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.04 फीसदी यानी नीचे 46878 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह पीली धातु का करीब एक महीने का निचला स्तर है। चांदी में 0.28 फीसदी की बढ़त आई और यह 63468 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9322 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना 0.77 फीसदी यानी 400 रुपये सस्ता हुआ था और चांदी में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे।
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अगले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रहने से वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत प्रभावित हुई। अमेरिकी डॉलर में नरमी के बावजूद हाजिर सोना 0.6 फीसदी गिरकर 1,793.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 23.81 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही और प्लैटिनम 947.39 डॉलर पर स्थिर था।
सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स बुधवार को 0.2 फीसदी गिरकर 998.46 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
अप्रैल से जुलाई 2021 के दौरान देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.04 फीसदी बढ़ा और 12.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.8 अरब डॉलर था। अमेरिका, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख निर्यात गंतव्य वाले बाजारों में निरंतर होने वाले सुधार से निर्यात में तेजी आई है। जीजेईपीसी ने बताया कि जुलाई में देश का निर्यात 18 फीसदी बढ़कर 3.36 अरब डॉलर रहा। वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह 3.87 अरब डॉलर रहा था। सोने के आभूषणों का निर्यात 38.5 फीसदी कम होकर 2.41 अरब डॉलर रह गया। चांदी के आभूषणों का निर्यात बढ़कर 84.3 करोड़ डॉलर रहा।