फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on october 1 gold and silver MCX were subdued in Indian markets

Gold Silver Price: जानिए आज वायदा बाजार में कीमती धातुएं महंगी हुई या सस्ती

Fri, 01 Oct 2021 12:46 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 01 Oct 2021 12:46 PM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी गिरकर 46505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.05 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 59588 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
gold silver price today on october 1 gold and silver MCX were subdued in Indian markets
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले सत्र में आए तेज उछाल के बाद आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी गिरकर 46505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में 0.05 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 59588 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9695 रुपये नीचे है। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। पिछले सत्र में सोना 1.7 फीसदी यानी 800 रुपये बढ़ा था और चांदी में 2.0 फीसदी यानी 1200 रुपये की तेजी आई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,754.64 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.6 फीसदी गिरकर 22.06 डॉलर प्रति औंस पर रही और प्लैटिनम 0.9 फीसदी गिरकर 954.51 डॉलर पर था। सोने को पारंपरिक रूप से मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन


अगस्त में रिकॉर्ड 24239 करोड़ रुपये रहा रत्न-आभूषण निर्यात
मालूम हो कि देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात अगस्त, 2021 में बढ़कर रिकॉर्ड 24,239.81 करोड़ रुपये पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के लिए मांग बढ़ने और प्रवेश प्रतिबंधों पर रोक हटने से निर्यात बढ़ा है। अगस्त, 2020 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 13,160.24 करोड़ और अगस्त, 2019 में 20,793.80 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, चीन और कई यूरोपीय देशों में मांग बढ़ने से आलोच्य महीने में कट एवं पॉलिश हीरे का निर्यात अगस्त, 2019 के मुकाबले 29.37 फीसदी बढ़कर 15,083.33 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, सोने के आभूषण का निर्यात 15.06 फीसदी घटकर 5,756.54 करोड़ रुपये रहा। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि रत्न एवं आभूषण निर्यात के मोर्चे पर 2021-22 में अब तक स्वस्थ सुधार दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed