फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today Latest News Update on 27th July 2021

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में मामूली गिरावट, 67 हजार के नीचे चांदी

Tue, 27 Jul 2021 10:36 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 27 Jul 2021 10:36 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी यानी 12 रुपये गिरकर 47449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.22 फीसदी (151 रुपये) गिरकर 66970 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today Latest News Update on 27th July 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : iStock

विस्तार

मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी यानी 12 रुपये गिरकर 47449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.22 फीसदी (151 रुपये) गिरकर 66970 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 8751 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों से प्रभावित होती है। डॉलर के कमजोर होने के बावजूद सोने की कीमतें तीन सप्ताह में सबसे निचले स्तर पर आ गईं। निवेशक इस हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले सतर्क रहे।
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमत सपाट रही। हाजिर सोना 1,798.61 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 1797.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 25.14 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम 0.4 फीसदी नीचे 2647.85 डॉलर और और प्लैटिनम 1063.93 डॉलर पर सपाट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भौतिक सोने और चांदी की कीमतें पिछले एक महीने में ज्यादातर सपाट रही हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि मई में मंदी के बाद पिछले महीने हांगकांग के माध्यम से दुनिया के सबसे बड़े सराफा उपभोक्ता चीन में सोने का शुद्ध आयात लगभग 42 फीसदी बढ़ गया।


जून महीने में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 92.37 फीसदी बढ़कर 20,851.28 करोड़ रुपये हो गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में रत्न और आभूषणों का निर्यात 10,838.93 करोड़ रुपये था। इसी तरह जून में तराशे और पालिश हीरों (सीपीडी) का निर्यात 113.25 फीसदी बढ़कर 14,512.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल इसी महीने में यह 6,805.25 करोड़ रुपये था। जीजेईपीसी ने बताया कि जून में सोने के आभूषणों का निर्यात 398.70 फीसदी की बढ़त के साथ 4,185.10 करोड़ रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed