फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today Latest News Update on 12th July 2021

Gold Silver Price: पीली धातु के प्रीमियम में गिरावट, सोने और चांदी की वायदा कीमत हई सस्ती

Mon, 12 Jul 2021 10:35 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 12 Jul 2021 10:35 AM IST
सार

सोना वायदा 0.40 फीसदी (191 रुपये) गिरकर 47,732 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा आज 0.33 फीसदी (232 रुपये) गिरकर 69,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today Latest News Update on 12th July 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.40 फीसदी (191 रुपये) गिरकर 47,732 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा आज 0.33 फीसदी (232 रुपये) गिरकर 69,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब 8500 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,809.34 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 1,809.3 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.6 फीसदी बढ़कर 26.23 डॉलर प्रति औंस, पैलेडियम 0.1 फीसदी बढ़कर 2,812.00 डॉलर और प्लैटिनम 0.1 फीसदी गिरकर 1,102.50 डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


पीली धातु के प्रीमियम में गिरावट
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पीली धातु के प्रीमियम में गिरावट आई है। डीलरों ने इस सप्ताह आधिकारिक घरेलू कीमतों पर 1.5 प्रति डॉलर औंस तक का प्रीमियम लिया, जो पिछले सप्ताह के तीन डॉलर के प्रीमियम से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (12 जुलाई से 16 जलाई तक) खुली है। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 4,807 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,757 रुपये का पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed