फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 9th August 2021

Gold Silver Price: चार महीने के न्यूनतम स्तर पर पीली धातु, एक हजार रुपये सस्ती हुई चांदी

Mon, 09 Aug 2021 10:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 09 Aug 2021 10:33 AM IST
सार

आज सोना वायदा 1.3 फीसदी यानी 600 रुपये गिरकर 46029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 1.6 फीसदी यानी 1000 रुपये की गिरावट के साथ 63983 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 9th August 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट जारी रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा 1.3 फीसदी यानी 600 रुपये गिरकर 46029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का करीब चार महीने का न्यूनतम स्तर है। चांदी की बात करें, तो यह 1.6 फीसदी यानी 1000 रुपये की गिरावट के साथ 63983 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 10,171 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना और चांदी क्रमश: 1000 रुपये और 2000 रुपये सस्ते हुए थे।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, सोना आज 4.4 फीसदी तक लुढ़क गया क्योंकि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों ने आशंका जताई थी कि फेडरल रिजर्व उम्मीद से ज्यादा तेजी से दरें बढ़ाएगा। हाजिर सोना 2.3 फीसदी गिरकर 1,722.06 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 2.6 फीसदी गिरकर 23.70 डॉलर पर रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी नियोक्ताओं ने जुलाई में लगभग एक साल में सबसे अधिक श्रमिकों को काम पर रखा और वेतन बढ़ोतरी भी जारी रही। डाटा ने डॉलर को बढ़ावा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार के 1,027.61 टन के मुकाबले शुक्रवार को 1,025.28 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।


मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed