फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on August 31 Gold silver MCX prices edged higher in Indian markets

Gold Silver Price: महंगी हुई सोने और चांदी की वायदा कीमत, निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

Tue, 31 Aug 2021 10:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 31 Aug 2021 10:28 AM IST
सार

सोना वायदा 0.25 फीसदी ऊपर 47,171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.35 फीसदी उछलकर 63,801 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। निवेशक 3 सितंबर तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत सोना खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
gold silver price today on August 31 Gold silver MCX prices edged higher in Indian markets
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले सत्र में जोरदार गिरावट के बाद आज मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.25 फीसदी ऊपर 47,171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.35 फीसदी उछलकर 63,801 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इस महीने सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा है। यह चार महीने के निचले स्तर, 45,600 रुपये पर आ गया था। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9029 रुपये नीचे है। भारत में सोने की कीमतों में 10.75 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी शामिल होता है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोना सपाट रहा। हाजिर सोने का दाम 0.1 फीसदी बढ़ा और इसकी कीमत 1,812.27 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 24.03 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं प्लैटिनम 0.3 फीसदी गिरकर 1003.89 डॉलर पर रहा। मालूम हो कि डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। 
विज्ञापन


सोने के व्यापारियों को इस सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डाटा की प्रतीक्षा है। डॉलर इंडेक्स 0.09 फीसदी गिरकर 92.567 के दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब पहुंच गया। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा की गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
सरकार जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दे रही है। निवेशक 30 अगस्त से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (30 अगस्त से 3 सितंबर तक) खुली है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की छठी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 4,732 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,320 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,682 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 46,820 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed