फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 24th August 2021

Gold Silver Price: सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम

Tue, 24 Aug 2021 10:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 24 Aug 2021 10:30 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.19 फीसदी नीचे 47,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 62798 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन
Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 24th August 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले सत्र में उछाल के बाद आज मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.19 फीसदी नीचे 47,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.2 फीसदी गिरकर 62798 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 8705 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना 0.9 फीसदी उछला था और चांदी में करीब दो फीसदी की तेजी आई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, आज हाजिर सोने का दाम 0.2 फीसदी गिरकर 1,801.78 डॉलर प्रति औंस पर रहा। डॉलर इंडेक्स सोमवार को 0.6 फीसदी गिरने के बाद आज 93.043 पर कारोबार कर रहा था। चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 23.54 डॉलर प्रति औंस हो गई। IHS मार्किट के डाटा से पता चला है कि अगस्त में अमेरिकी व्यापार गतिविधि की वृद्धि लगातार तीसरे महीने धीमी रही क्योंकि क्षमता की कमी, आपूर्ति की कमी और तेजी से फैलते डेल्टा वैरिएंट ने पिछले साल की महामारी-प्रेरित मंदी से पलटाव की गति को कमजोर कर दिया।
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 1,011.61 टन के मुकाबले सोमवार को 0.5 फीसदी गिरकर 1,006.66 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ETF से निकाले 61 करोड़ रुपये
जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 61 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की। जबकि इससे पहले लगातार सात माह तक गोल्ड ईटीएफ में निवेश किया जा रहा था। इस दौरान आकर्षक रिटर्न की वजह से शेयरों और ऋण कोषों में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के अनुसार, इस श्रेणी में नकारात्मक प्रवाह के बावजूद जुलाई में फोलियो की संख्या बढ़कर 19.13 लाख हो गई। फरवरी 2020, दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 के अतिरिक्त अगस्त 2019 से ईटीएफ में निवेश लगातार बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed