{"_id":"61077e53fe901d42285c84d2","slug":"gold-silver-price-today-on-august-2-mcx-yellow-metal-edges-lower-silver-gains-mildly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: 48 हजार के नीचे सोना वायदा, जुलाई में 850 रुपये हुआ महंगा, चांदी में मामूली उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: 48 हजार के नीचे सोना वायदा, जुलाई में 850 रुपये हुआ महंगा, चांदी में मामूली उछाल
Mon, 02 Aug 2021 10:40 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:40 AM IST
सार
सोना वायदा 0.10 फीसदी यानी 47 रुपये गिरकर 47954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.03 फीसदी (23 रुपये) की मामूली तेजी के साथ 67870 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक संकेतों से सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर स्थिर रहा, जिससे पीली धातु लाल रंग में कारोबार करती दिखी। आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.10 फीसदी यानी 47 रुपये गिरकर 47954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.03 फीसदी (23 रुपये) की मामूली तेजी के साथ 67870 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 8246 रुपये नीचे है।
विज्ञापन
जुलाई में 850 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में 900 रुपये की गिरावट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हाजिर बाजार में गुरुवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 48,430 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 68,053 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। लंबे समय तक सपाट उतार-चढ़ाव के बाद जुलाई में भौतिक सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख रहा। पिछले एक महीने में पीली धातु 850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गई, जबकि चांदी में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। पिछले हफ्ते भारत में भौतिक सोने की मांग कमजोर रही। कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा खरीद प्रभावित हुई।
विज्ञापन
बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों, असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। कच्चे माल की ऊंची कीमतों और खराब मौसम के बीच जुलाई में चीन की फैक्ट्री गतिविधि 17 महीनों में सबसे धीमी गति से बढ़ी, जिससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,809.21 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 1,814.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 25.37 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम 0.1 फीसदी ऊपर 2,664.34 डॉलर और और प्लैटिनम 0.06 फीसदी बढ़कर 1,054.72 डॉलर पर रहा।