फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 10th August 2021

Gold Silver Price: दो दिनों में 1700 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में चार हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट

Tue, 10 Aug 2021 11:06 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 10 Aug 2021 11:06 AM IST
सार

सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 46065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 63095 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 10th August 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले दो सत्रों में तेज गिरावट के बाद आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 46065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 63095 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 10,135 रुपये नीचे है। सोमवार को सोना और चांदी क्रमश: 700 रुपये और 2250 रुपये सस्ते हुए थे। जबकि शुक्रवार को इनकी कीमत क्रमश: 1000 रुपये और 2000 रुपये नीचे आई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 1,730.47 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 23.43 डॉलर पर सपाट रही। डॉलर इंडेक्स दो सप्ताह के उच्च स्तर के करीब था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना अधिक महंगा हो गया।
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 1,025.28 टन के मुकाबले सोमवार को 0.2 फीसदी गिरकर 1,023.54  टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 
निवेशकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (नौ अगस्त से 13 अगस्त तक) खुली है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की पांचवीं श्रृंखला है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया था कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। योजना के तहत आप 4,790 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed