फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today on 24 may 2021 Gold gains Rs 95 silver jumps Rs 154

सोना-चांदी: 48 हजार के पार पहुंची पीली धातु, 154 रुपये महंगी हुई चांदी

Mon, 24 May 2021 04:28 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 24 May 2021 04:28 PM IST
सार

आज पीली धातु 95 रुपये बढ़कर 48015 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 154 रुपये बढ़कर 70,998 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today on 24 may 2021 Gold gains Rs 95 silver jumps Rs 154
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

विस्तार

आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु 95 रुपये बढ़कर 48015 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 47920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हई थी।

विज्ञापन


154 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 154 रुपये बढ़कर 70,998 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 70,844 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,882 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 27.67 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। 
विज्ञापन


सोने में निवेश का मौका
आज से सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुलेगी। यानी आज इसका पहला दिन है। योजना के तहत आप 4,842 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,420 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,792 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 47,920 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने में निवेश बढ़ा रहे निवेशक
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण अनिश्चित आर्थिक माहौल के बीच निवेशक सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अप्रैल में 864 करोड़ रुपये निवेश किए गए। मार्निंग स्टार इंडिया के आंकड़े के अनुसार स्वर्ण बचत कोष और गोल्ड ईटीएफ में अप्रैल महीने में क्रमश: 184 करोड़ रुपये और 680 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह हुआ है। आंकड़े के अनुसार 2020-21 में स्वर्ण कोष में 3,200 करोड़ रुपये जबकि गोल्ड ईटीएफ में 6,900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed