फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today Latest News: in Hindi Gold silver MCX prices reduced

Gold Silver Price: तेजी से गिरी सोने-चांदी की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम

Fri, 11 Sep 2020 10:12 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Sep 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today Latest News: in Hindi Gold silver MCX prices reduced
सोने चांदी की कीमत - फोटो : pixabay

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की दर तेजी से गिरी। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.9 फीसदी गिरकर 51,306 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी वायदा 1.5 फीसदी लुढ़ककर 67,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में सोना 0.7 फीसदी चढ़ा था जबकि चांदी 0.52 फीसदी बढ़ी थी। पिछले महीने 56,200 और 79,723 के उच्च स्तर के बाद भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव आया है। हाल के दिनों में इन्होंने सीमित दायरे में कारोबार किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, पिछले सत्र में मजबूत लाभ दर्ज करने के बाद सोने की कीमतें आज गिर गईं। वैश्विक आर्थिक सुधार पर चिंताओं ने सोने के नुकसान को कम रखा। पिछले सत्र में 1,965.94 डॉलर की वृद्धि के बाद आज हाजिर सोना 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,947.41 डॉलर प्रति औंस पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 26.84 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 925.59 डॉलर और पैलेडियम 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 2,283.72 डॉलर पर बंद हुआ।

एक मजबूत अमेरिकी डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को नीति को अपरिवर्तित रखा।

इस संदर्भ में कोटक सेक्योरिटीज ने 10 सितंबर के नोट में कहा कि, 'दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या ईटीएफ, एसपीडीआर की सोने की होल्डिंग 2.92 टन बढ़कर 1252.96 टन हो गई।' सोने के व्यापारियों व निवेशकों को अब ब्रिटेन की जीडीपी के आंकड़ों और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है, जो आज जारी होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed