फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today News Update in Hindi Gold price plunge 1200 rupees in 2 days

Gold Silver Price: दो दिनों में 1200 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितनी कम हुई चांदी की कीमत

Thu, 20 Aug 2020 10:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 20 Aug 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today News Update in Hindi Gold price plunge 1200 rupees in 2 days
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay

भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 300 रुपये घटकर 52,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की बात करें, तो इसका वायदा भाव 0.8 फीसदी नीचे 67,440 रुपये प्रति किलोग्राम था। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में सोना 1.8 फीसदी यानी 950 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था, जबकि चांदी दो फीसदी यानी 1,400 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुई थी। 56,191 प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद भारत में सोने की कीमतें अस्थिर हो गई हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इतना रहा दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, पिछले सत्र में 3.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद आज सोने की दरों में रिकवरी दिखाई दी। आज हाजिर सोना 0.5 फीसदी बढ़कर 1,940 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.8 फीसदी बढ़कर 26.94 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी चढ़कर 934.01 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च डॉलर की वजह से आज सोने की कीमत में बढ़त सीमित थी। इससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए कीमती धातु महंगा हुआ। आज डॉलर का सूचकांक अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.2 फीसदी बढ़ गया।


कई विश्लेषकों का अब भी यह मानना है कि सोने की कीमतों में तेजी बरकरार रहेगी। वैश्विक बाजारों में इस वर्ष सोना 27 फीसदी बढ़ा है। सात अगस्त को डॉलर के कमजोर होने से और वास्तविक ब्याज दरें शून्य से नीचे गिरने से हाजिर सोना 2,075.47 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed