फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today may 25 2021 MCX prices edged lower in Indian markets

Gold Silver Price: सोना-चांदी: करीब चार माह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद आज कम हुई सोने की वायदा कीमत

Tue, 25 May 2021 10:36 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 25 May 2021 10:36 AM IST
सार

सोना वायदा 0.22 फीसदी गिरकर 48,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.46 फीसदी गिरकर 71,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today may 25 2021 MCX prices edged lower in Indian markets
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले कारोबारी सत्र में करीब चार माह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई। चांदी की बात करें, तो आज चांदी वायदा भी सस्ती हुई। कल चांदी में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.22 फीसदी गिरकर 48,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.46 फीसदी गिरकर 71,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
डॉलर इंडेक्स 1.10 फीसदी गिरकर 89.748 पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,876.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 27.60 डॉलर प्रति औंस पर थी। प्लैटिनम 1,1734 डॉलर पर रहा। 
विज्ञापन


सरकार ने 15 जून तक दी गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में छूट
केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिये अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2019 में सरकार ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों पर 'हॉलमार्किंग' 15 जनवरी, 2021 से अनिवार्य किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि जौहरियों की महामारी के कारण समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग के बाद इसे चार महीने आगे खिसकाकर एक जून कर दिया गया था। गोल्ड हॉलमार्किंग कीमती धातु की शुद्धता को प्रमाणित करता है और वर्तमान में यह स्वैच्छिक है। बयान के अनुसार स्वर्ण आभूषण पर हॉलमार्किंग व्यवस्था 15 जून से शुरू होगी। पहले यह एक जून, 2021 से क्रियान्वित होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने में निवेश का मौका
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुली है। योजना के तहत आप 4,842 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,420 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,792 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 47,920 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं स्वर्ण ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 1,042.92 टन के मुकाबले सोमवार को 0.3 फीसदी बढ़कर 1046.12 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता या बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed