फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today March 9 2021 Gold MCX price increased silver futures also rose

Gold Silver Price 9 March 2021: सोना-चांदी : इस साल 5500 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितनी है चांदी की कीमत

Tue, 09 Mar 2021 10:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 09 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today March 9 2021 Gold MCX price increased silver futures also rose
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला

पिछले सत्र में आई गिरावट के बाद भारत में सोने की वायदा कीमत में बढ़ दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.3 फीसदी ऊपर 44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले सत्र में यह 44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी वायदा 0.5 फीसदी बढ़कर 66,202 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। भारत में सोने की दरें गिरकर 11 महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। अगस्त के 56,200 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से यह करीब 12 हजार रुपये नीचे है। इस साल की शुरुआत से सोना 5,500 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में, सोने की दरों में बढ़त हुई, लेकिन अमेरिकी डॉलर और उच्च अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड से यह सीमित रही। सोना 1,687.90 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी का भाव 25.12 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ गया जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 1,136.57 डॉलर हो गया। 
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 1,069.26 टन के मुकाबले सोमवार को 0.5 फीसदी गिरकर 1,063.43 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड के उतार-चढ़ाव के बाद तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया। वहीं बिटक्वाइन 53,000 डॉलर के ऊपर है।

इन कारकों से प्रभावित होता है सोना-चांदी
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और ब्रेक्सिट अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा आता है। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed