Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gillette India Pink Tax Case Women Razor Price Consumer Court Commission CEO Notice rate Difference

पिंक टैक्स: महिलाओं के रेजर पर पांच गुना तक ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, जिलेट इंडिया के सीईओ को नोटिस

Tue, 03 Nov 2026 04:00 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 03 Nov 2026 04:00 PM IST
सार

महिलाओं के लिए बेचे जाने वाले जिलेट रेजर की कीमत पुरुषों के रेजर से चार से छह गुना अधिक होने का आरोप लगा है। कोटा उपभोक्ता आयोग ने कंपनी के सीईओ समेत तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। शिकायत में इसे पिंक टैक्स और अनुचित व्यापार व्यवहार बताया गया है। आखिर समान काम करने वाले रेजर की कीमत में इतना अंतर क्यों है और कंपनी इस पर क्या जवाब देगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Gillette India Pink Tax Case Women Razor Price Consumer Court Commission CEO Notice rate Difference
जिलेट इंडिया के सीईओ को नोटिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महिलाओं के उत्पादों की ज्यादा कीमत वसूलने का मामला अदालत पहुंच गया है। राजस्थान के कोटा जिला उपभोक्ता आयोग ने जिलेट इंडिया को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ समेत तीन अधिकारियों को भेजा गया है। आरोप है कि कंपनी महिलाओं के रेजर पुरुषों के रेजर से चार से छह गुना महंगे बेच रही है। दोनों रेजर का काम एक जैसा है। अंतर सिर्फ रंग और मार्केटिंग का है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. क्षिप्रा माथुर ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अधिवक्ता इंद्र मोहन सिंह के माध्यम से परिवाद पेश किया। आयोग ने कंपनी से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर 2026 को होगी।
विज्ञापन


यह मामला उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 35 के तहत दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने कोटा के एक बिक्री केंद्र से जिलेट के दो रेजर खरीदे थे। इनमें एक पुरुषों के लिए था और दूसरा महिलाओं के लिए। दोनों रेजर का इस्तेमाल शरीर के अनचाहे बाल हटाने के लिए होता है। जांच और इस्तेमाल के दौरान दोनों की कार्यक्षमता समान पाई गई। इसके बावजूद महिलाओं वाले रेजर की कीमत काफी ज्यादा थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने केवल गुलाबी रंग और अलग मार्केटिंग के आधार पर ज्यादा कीमत रखी है।
विज्ञापन


क्या है पिंक टैक्स और जिलेट पर क्या आरोप हैं?
पिंक टैक्स का मतलब है महिलाओं के उत्पादों पर ज्यादा कीमत वसूलना। ऐसा तब होता है, जब पुरुषों और महिलाओं के उत्पाद का काम एक जैसा हो। शिकायतकर्ता के अनुसार, जिलेट के दोनों रेजर की कार्यक्षमता समान है। फिर भी महिलाओं वाले रेजर की कीमत चार से छह गुना ज्यादा है। अधिवक्ता इंद्र मोहन सिंह ने इसे अनुचित व्यापार व्यवहार बताया है। उनका कहना है कि केवल रंग और मार्केटिंग के आधार पर ज्यादा कीमत लेना गलत है। शिकायत में इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 2(47) का उल्लंघन बताया गया है। इस धारा में भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार व्यवहार से जुड़े प्रावधान हैं। शिकायतकर्ता ने इसे महिलाओं के साथ आर्थिक भेदभाव भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के किन अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ?
कोटा जिला उपभोक्ता आयोग ने मामले में तीन अधिकारियों को नोटिस भेजा है। इनमें जिलेट इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ कुमार वेंकटसुब्रमणियन शामिल हैं। कंपनी की चेयरपर्सन अंजुली चिब दुग्गल को भी नोटिस जारी हुआ है। निदेशक संजय अशर को भी जवाब देने के लिए कहा गया है। यह मामला आयोग में प्रकरण संख्या 22/2026 के तहत दर्ज है। आयोग ने सभी पक्षों को जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इसके लिए 16 दिसंबर 2026 की तारीख तय की गई है। अभी आयोग ने आरोपों पर अंतिम फैसला नहीं दिया है।


क्या पिंक टैक्स महिलाओं के उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है?
इस शिकायत में महिलाओं से ज्यादा कीमत वसूलने का मुद्दा उठाया गया है। सवाल है कि समान काम करने वाले दो उत्पादों की कीमत अलग क्यों है। शिकायतकर्ता का कहना है कि केवल रंग और मार्केटिंग के आधार पर ज्यादा पैसे लेना गलत है। अब कंपनी को बताना होगा कि महिलाओं वाले रेजर की कीमत अधिक क्यों रखी गई। क्या इसके पीछे कोई तकनीकी या उत्पादन संबंधी कारण है? या कीमत में अंतर सिर्फ मार्केटिंग की वजह से है? आयोग में 16 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में कंपनी का जवाब अहम होगा। इसके बाद ही मामले की आगे की दिशा साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed