फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today March 17 2021 Gold silver MCX gold futures were up silver was flat

Gold Silver Price: सोना-चांदी : जानिए आज भारतीय बाजार में कीमती धातु सस्ती हुई या महंगी

Wed, 17 Mar 2021 10:38 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 17 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today March 17 2021 Gold silver MCX gold futures were up silver was flat
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

अमेरिकी फेड नीति की घोषणा से पहले निवेशक सतर्क हैं। ऐसे में वैश्विक बाजारों के अनुरूप भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में मामूली तेजी देखी गई और चांदी वायदा सपाट रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 44,917 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी 66,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट थी। पिछले सत्र में सोना 0.2 पीसदी गिरा था, जबकि चांदी में 1.09 फीसदी की गिरावट आई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी है कीमत
पिछले सत्र में कीमतें दो सप्ताह के उच्च स्तर यानी 1,740.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने के बाद आज हाजिर सोना 1,730.82 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक के परिणाम से पहले सोने की दरें सपाट थीं। अन्य कीमती धातु भी दबाव में थीं। चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 25.77 डॉलर पर जबकि प्लैटिनम 0.5 फीसदी गिरकर 1,206 डॉलर पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज में रिसर्च हेड, कमोडिटीज हरीश वी ने कहा कि, 'मजबूत अमेरिकी डॉलर, उच्च बॉन्ड यील्ड और वैश्विक आर्थिक सुधार के संकेतों से कीमती धातु की सेफ-हेवन मांग प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह  
ईटीएफ का प्रवाह जारी है। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने एक फरवरी 2021 को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। सोना और चांदी पर सीमा शुल्क कम कर 7.5 फीसदी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed