फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today March 12 2021 Gold silver MCX price decreased

Gold Silver Price: सोना-चांदी : वायदा कीमत में आई गिरावट, जानिए कितना है दाम

Fri, 12 Mar 2021 10:38 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 12 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today March 12 2021 Gold silver MCX price decreased
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 44,731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.5 फीसदी घटकर 67,177 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण एमसीएक्स बाजार सुबह के सत्र के लिए बंद था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में सोने की दरें कम हुईं, लेकिन इस सप्ताह यह एक फीसदी ऊपर रही। आज हाजिर सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,718 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी की कीमत 26.11 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी, लेकिन पूरे सप्ताह में इसमें 3.5 फीसदी की तेजी आई।
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं स्वर्ण ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार को 0.5 फीसदी गिरकर 1,055.27 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने घटाया था सोने-चांदी पर आयात शुल्क 
सरकार ने एक फरवरी 2021 को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, 'वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।' सोना और चांदी पर सीमा शुल्क कम कर 7.5 फीसदी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed