फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today june 9 2021 gold MCX prices extended decline

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में आई तेजी

Wed, 09 Jun 2021 10:35 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 09 Jun 2021 10:35 AM IST
सार

सोना वायदा 49,159 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 71,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today june 9 2021 gold MCX prices extended decline
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 49,159 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 71,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 0.8 फीसदी गिरी थी। पिछले सप्ताह पांच माह के उच्च स्तर, 49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने के बाद सोने में गिरावट आई है। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब सात हजार रुपये नीचे है। मार्च में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.1 फीसदी ऊपर 1,893.78 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 27.63 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.1 फीसदी गिरकर 1,160.81 डॉलर पर रहा। बीते वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


सरकार ने 15 जून तक दी गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में छूट
केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिए अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2019 में सरकार ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों पर 'हॉलमार्किंग' 15 जनवरी, 2021 से अनिवार्य किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि जौहरियों की महामारी के कारण समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग के बाद इसे चार महीने आगे खिसकाकर एक जून कर दिया गया था। गोल्ड हॉलमार्किंग कीमती धातु की शुद्धता को प्रमाणित करता है और वर्तमान में यह स्वैच्छिक है। बयान के अनुसार स्वर्ण आभूषण पर हॉलमार्किंग व्यवस्था 15 जून से शुरू होगी। पहले यह एक जून, 2021 से क्रियान्वित होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed