{"_id":"5f852ec11320a83a4a381d98","slug":"gold-silver-price-today-gold-prices-today-fall-for-first-time-in-3-days-silver-rates-drop-sharply","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: तीन दिनों में पहली बार सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: तीन दिनों में पहली बार सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट
Tue, 13 Oct 2020 10:43 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
सोने चांदी की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक दरों से आज भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमी देखी गई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.55 फीसदी नीचे 50,826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। तीन दिनों में आज पहली बार सोने के दाम में गिरावट आई, जबकि चांदी वायदा 1.2 फीसदी गिरकर 62,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोने और चांदी की कीमत क्रमशः 0.55 फीसदी और 0.26 फीसदी बढ़ी थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो आज सोना हाजिर 0.1 फीसदी फिसलकर 1,919.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 25.02 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 873.46 डॉलर पर सपाट रहा। डॉलर सूचकांक प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.09 फीसदी ऊपर था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हो गया। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), एसपीडीआर की होल्डिंग सोमवार को 0.48 फीसदी बढ़कर 1,277.65 टन रही।
विज्ञापन
अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितता जारी रही। इस संदर्भ में कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि, 'राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक महीने से भी कम समय है और आम सहमति के अभाव में, हमारा मानना है कि व्यापक सौदे की संभावना नहीं है। हालांकि, बाजार के विश्लेषकों को उम्मीद है कि चुनाव के बाद यह सौदा आसान हो सकता है।'
विज्ञापन
दुनिया भर में सरकारों और केंद्रीय बैंकों द्वारा अभूतपूर्व प्रोत्साहन उपायों ने इस साल सोने की कीमतों को बढ़ा दिया है। भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 29 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों का कहना है कि डेमोक्रेट्स के अमेरिका में सत्ता में आने और वैश्विक आर्थिक सुधार पर अनिश्चितता कम होने से कीमती धातु को समर्थन मिलेगा। अगस्त में भारत में सोने का वायदा भाव 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।
गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि, 'बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपये प्रति ग्राम है।'