{"_id":"603c781990c54a707d007459","slug":"gold-silver-price-today-gold-price-declined-for-seven-days-and-silver-price-also-declined-since-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price 1 March 2021 : सोना-चांदी खरीदने का सही समय, लगातार सात दिन की गिरावट के बाद जानिए आज का ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price 1 March 2021 : सोना-चांदी खरीदने का सही समय, लगातार सात दिन की गिरावट के बाद जानिए आज का ताजा भाव
Mon, 01 Mar 2021 10:44 AM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
सोने और चांदी की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर इस समय सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। पिछले सात दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है, यही नहीं चांदी में भी पिछले पांच दिनों में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर पिछले दो महीनों में आई सोने की गिरावट की बात करें तो अब तक सोना 3,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
इसलिए यह समय सोना खरीदने के लिए अच्छा बताया जा रहा है क्योंकि लंबे समय से रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहने के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट हो रही है। सोने के भाव में गिरावट के बाद अब 22 कैरेट सोने क भाव प्रति दस ग्राम 43,530 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 24 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति दस ग्राम 47,390 रुपये है। वहीं सोने के भाव में गिरावट की वजह से मध्यप्रदेश के इंदौर के सर्राफा बाजार में एक बार फिर चहल-पहल देखने को मिली है। 28 फरवरी को सोने की कीमत की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 47,390 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 71,570 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
अगर सोने के मौजूदा भाव से सोने के ऑल टाइम हाई भाव की तुलना करें तो सोने के भाव में लगभग दस हजार रुपये की गिरावट आई है। अगस्त के महीने में सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था, उस महीने सोने का भाव 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम था। यही नहीं चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले।
जानकारों का कहना है कि अगर सोना-चांदी खरीदना है तो यह अच्छा समय है।