फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold silver price today gold near record highs silver surges 3000 rupees in 2 days

आज फिर महंगा हुआ सोना वायदा, दो दिन में 3,000 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत

Mon, 03 Aug 2020 10:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Aug 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Gold silver price today gold near record highs silver surges 3000 rupees in 2 days
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

भारत में सोने की कीमतें आज उच्च स्तर पर पहुंच गईं। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.08 फीसदी बढ़कर 53,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं एमसीएक्स पर आज चांदी वायदा 700 रुपये यानी 1.1 फीसदी बढ़कर 65,690 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

विज्ञापन


इस साल 35 फीसदी बढ़ी कीमत
पिछले सत्र में सोना 650 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी 1.2 फीसदी बढ़ा था, जबकि चांदी 3.6 फीसदी यानी 2300 रुपये प्रति किलो उछली थी। भारत में इस साल सोने की कीमतों में 35 फीसदी की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, सोना आज सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चिंताओं की वजह से वृद्धि आई। पिछले सत्र में 1,984 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद, आज हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,976.47 डॉलर प्रति औंस था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 24.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि पैलेडियम 1.1 फीसदी गिरकर 2,068.98 डॉलर पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बढ़ी कीमत
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले दो साल के निचले स्तर के पास रहा, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना कम महंगा हो गया। वैश्विक बाजारों में जुलाई में सोने की कीमतों में 11 फीसदी की वृद्धि हुई, जो 2012 के बाद से सबसे बड़ा मासिक लाभ है।


इस संदर्भ में कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, 'अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने देरी होने की संभावना जताई, जिससे अमेरिकी डॉलर पर दबाव डला।' कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामले और कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच सुरक्षित संपत्तियों की मांग बढ़ी है, जिसके कारण सोने में तेजी का रुख बरकरार रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed