फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 1 October 2020 latest price updates: Gold MCX price fall for third time in 4 days silver struggles after big drop

Gold Price: चार दिनों में तीसरी बार गिरा सोना वायदा, चांदी हुई महंगी

Thu, 01 Oct 2020 10:16 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Oct 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today 1 October 2020 latest price updates: Gold MCX price fall for third time in 4 days silver struggles after big drop
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारतीय बाजारों में सोने की कीमत कम हुई, वहीं चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 50,305 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी वायदा 0.25 फीसदी बढ़कर 60,055 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने में 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि चांदी 4 फीसदी यानी 2,500 रुपये सस्ती हुई थी। सात अगस्त को 56,200 रुपये के सोने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद इसमें हाल के दिनों में गिरावट आ रही है। अगस्त में चांदी करीब 80,000 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंची थी, लेकिन अब इसमें भी काफी गिरावट आई है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में कमजोर अमेरिकी डॉलर और कोरोना वायरस राहत पैकेज की घोषणा की उम्मीद सोने की कीमतों में आज थोड़ा बदलाव आया है। अमेरिकी निजी पेरोल के आंकड़ों के बढ़ने के बाद वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार आया है। हाजिर सोना 1,884.67 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.25 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 891.95 डॉलर और पैलेडियम 0.2 फीसदी बढ़कर 2,309.07 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आज से बदले गैस सिलिंडर, इंश्योरेंस, आधार-राशन कार्ड सहित ये 10 नियम, आपकी जेब पर होगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसद दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था के लिए एक नए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी और ट्रेजरी सेक्रेटरी ने इस हफ्ते बातचीत की, जिसका उद्देश्य गतिरोध को तोड़ना है और दोनों ने कहा है कि वे आशावादी थे।


अब तक 24 फीसदी बढ़ी कीमत
सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। हाल के मूल्य सुधारों के बावजूद, इस साल सोने में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो प्रमुख केंद्रीय बैंकों और सरकारों के मौद्रिक प्रोत्साहन द्वारा समर्थित है।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: जानिए इस महीने से रसोई गैस सिलिंडर सस्ता हुआ या महंगा

भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed