फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 7 October 2020 latest price updates: Gold MCX futures drop silver crashes by 2500 rupees in two days

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में तेज गिरावट, दो दिनों में 2500 रुपये सस्ती हुई चांदी

Wed, 07 Oct 2020 10:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Oct 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 7 October 2020 latest price updates: Gold MCX futures drop silver crashes by 2500 rupees in two days
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रोत्साहन वार्ता स्थगित करने के बाद वैश्विक कीमतों के अनुरूप भारत में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.9 फीसदी नीचे 50,088 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 1.5 फीसदी गिरकर 59,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोने की कीमत में 0.32 फीसदी रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी, जबकि चांदी 1,450 रुपये यानी 2.3 फीसदी प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। इस तरह दो दिनों में चांदी की कीमत 2500 रुपये कम हुई है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, पिछले सत्र में दो फीसदी की गिरावट के बाद हाजिर सोना 1,877.15 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर में आई मजबूती से भी सोने की कीमत प्रभावित हुई। डॉलर इंडेक्स प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.2 फीसदी ऊपर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.7 फीसदी बढ़कर 23.25 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम एक फीसदी बढ़कर 856.51 डॉलर था, जबकि पैलेडियम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2,339.81 डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग मंगलवार को 0.32 फीसदी गिरकर 1,271.52 टन रही।

भारत के पास इतना है सोने का भंडार
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed