फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 14 October 2020 latest price updates: Gold and silver rates edge higher

Gold Silver Price: पिछले सत्र में आई गिरावट के बाद आज फिर महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी भी उछली

Wed, 14 Oct 2020 10:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 14 Oct 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 14 October 2020 latest price updates: Gold and silver rates edge higher
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज भारत में सोने की कीमत में बढ़त आई और चांदी में भी तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर सोना वायदा 0.19 फीसदी बढ़कर 50,343 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 60,738 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने का भाव 850 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था, जबकि चांदी 2,600 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतों में थोड़ा बदलाव आया। पिछले सत्र में 1.6 फीसदी की गिरावट के बाद आज हाजिर सोना 1,892.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आने के बाद आज डॉलर इंडेक्स स्थिर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 24.22 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.5 फीसदी बढ़कर 869.05 डॉलर रहा।
विज्ञापन


अगले महीने के चुनाव से पहले अमेरिकी राजकोषीय प्रोत्साहन की संभावनाएं कम हो गई हैं। व्हाइट हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने 18 खरब डॉलर के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह महामारी और गहरी मंदी के लिहाज से काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि निचले स्तरों पर सोने का समर्थन बना रहेगा। एक निवेश सलाहकार फर्म मिलवुड केन इंटरनेशनल के संस्थापक और सीईओ निश भट्ट के अनुसार, 'मुद्रास्फीति के खिलाफ सोने को एक सेफ हेवेन और बचाव के रूप में देखा जाता है।' उन्होंने आगे कहा, अमेरिकी चुनाव के परिणाम, अमेरिकी डॉलर और कोविड-19 वैक्सीन पर स्पष्टता से सोने को व्यापक दिशा मिलेगी।


गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि, 'बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपये प्रति ग्राम है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed