{"_id":"60e43856c31a9a5ad5482ef5","slug":"gold-silver-price-today-6-july-2021-gold-rises-by-rs-389-silver-by-rs-397","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में 389 रुपये की तेजी, चांदी 397 रुपये मजबूत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में 389 रुपये की तेजी, चांदी 397 रुपये मजबूत
Tue, 06 Jul 2021 04:32 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:32 PM IST
सार
आज पीली धातु 389 रुपये बढ़कर 46,762 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 397 रुपये की तेजी के साथ 69,105 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 389 रुपये बढ़कर 46,762 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 397 रुपये की तेजी के साथ 69,105 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,708 रुपये था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,806 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.63 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा में लिवाली बढ़ने से बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही।'
विज्ञापन
बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है भारत
मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। देश में पिछले तीन साल में 8,000 से 9,000 किलोग्राम डिजिटल गोल्ड की खरीद-बिक्री हुई है।