{"_id":"612e0d2f8ebc3e7a025769d1","slug":"gold-silver-price-today-31-august-2021-gold-tumbles-rs-100-silver-tanks-rs-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
Tue, 31 Aug 2021 04:36 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 31 Aug 2021 04:36 PM IST
सार
आज पीली धातु 100 रुपये गिरकर 46,272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 134 रुपये गिरकर 62,639 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
gold jwellry
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज सोना 100 रुपये गिरकर 46,272 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,372 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोना अंतरराष्ट्रीय कीमत से प्रभावित हुआ। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से पीली धातु सस्ती हुई।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी गिरावट
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 134 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 62,639 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,773 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,815 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 24.16 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन
जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ETF से निकाले 61 करोड़ रुपये
जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 61 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की। जबकि इससे पहले लगातार सात माह तक गोल्ड ईटीएफ में निवेश किया जा रहा था। इस दौरान आकर्षक रिटर्न की वजह से शेयरों और ऋण कोषों में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के अनुसार, इस श्रेणी में नकारात्मक प्रवाह के बावजूद जुलाई में फोलियो की संख्या बढ़कर 19.13 लाख हो गई। फरवरी 2020, दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 के अतिरिक्त अगस्त 2019 से ईटीएफ में निवेश लगातार बढ़ा है।
विज्ञापन
अप्रैल-जुलाई में आभूषण निर्यात बढ़कर 12.5 अरब डॉलर पर पहुंचा
अप्रैल से जुलाई 2021 के दौरान देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.04 फीसदी बढ़ा और 12.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.8 अरब डॉलर था। अमेरिका, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख निर्यात गंतव्य वाले बाजारों में निरंतर होने वाले सुधार से निर्यात में तेजी आई है। जीजेईपीसी ने बताया कि जुलाई में देश का निर्यात 18 फीसदी बढ़कर 3.36 अरब डॉलर रहा। वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह 3.87 अरब डॉलर रहा था। सोने के आभूषणों का निर्यात 38.5 फीसदी कम होकर 2.41 अरब डॉलर रह गया। चांदी के आभूषणों का निर्यात बढ़कर 84.3 करोड़ डॉलर रहा।