{"_id":"61320af68ebc3e744630d45f","slug":"gold-silver-price-today-3-september-2021-silver-tumbles-rs-209-gold-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: सस्ती हुई चांदी, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश का आखिरी दिन आज","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: सस्ती हुई चांदी, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश का आखिरी दिन आज
Fri, 03 Sep 2021 05:34 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:34 PM IST
सार
आज पीली धातु की कीमत 46,171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 209 रुपये गिरकर 62,258 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत सपाट रही, वहीं चांदी में गिरावट आई। आज सोने में दो रुपये की मामूली तेजी आई और इसकी कीमत 46,171 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,169 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोना अंतरराष्ट्रीय कीमत से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में गिरावट
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 279 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 62,258 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,467 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,813 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 24 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में निवेश का आखिरी दिन आज
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (30 अगस्त से 3 सितंबर तक) खुली है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की छठी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 4,732 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,320 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,682 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 46,820 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।
विज्ञापन