फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 29 july 2021 Gold rallies Rs 382 silver zooms Rs 1280

सोना-चांदी: 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पीली धातु का दाम, 1280 रुपये महंगी हुई चांदी

Thu, 29 Jul 2021 04:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 29 Jul 2021 04:40 PM IST
सार

आज पीली धातु 382 रुपये बढ़कर 46,992 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 1,280 रुपये की बढ़त के साथ 66,274 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 29 july 2021 Gold rallies Rs 382 silver zooms Rs 1280
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। आज सोना 382 रुपये बढ़कर 46,992 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में 24 कैरेट वाले सोने का दाम 46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से आज इसमें बढ़त दर्ज की गई है।

विज्ञापन


1,280 रुपये महंगी हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 1,280 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 66,274 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,994 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,817 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 25.42 डॉलर प्रति औंस पर था।
विज्ञापन


अप्रैल-जून तिमाही में 19 फीसदी बढ़ी भारत में सोने की मांग
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग 19.2 फीसदी बढ़ी और यह 76.1 टन पर पहुंच गई। पिछले साल महामारी को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट '2021 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुझान' में कहा गया कि कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग 63.8 टन थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, कीमत के लिहाज से भारत में सोने की मांग समीक्षाधीन अवधि में 23 फीसदी बढ़ी और यह 32,810 करोड़ रुपये हो गई। साल 2020 की समान अवधि में यह आंकड़ा 26,600 करोड़ रुपये था। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते पिछली तिमाही के मुकाबले मांग में 46 फीसदी की गिरावट आई। मौजूदा साल की पहली छमाही में कुल मांग 157.6 टन रही।


जून तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 1328 करोड़ का निवेश
मालूम हो कि निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed