फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 28 july 2021 Gold prices marginally lower silver tumbles Rs 1094

सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में मामूली गिरावट, 1094 रुपये सस्ती हुई चांदी

Wed, 28 Jul 2021 06:16 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 28 Jul 2021 06:16 PM IST
सार

आज पीली धातु 61 रुपये गिरकर 46,607 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 1,094 रुपये की गिरावट के साथ 64,779 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 28 july 2021 Gold prices marginally lower silver tumbles Rs 1094
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। आज सोना 61 रुपये गिरकर 46,607 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में 24 कैरेट वाले सोने का दाम 46,668 रुपये प्रति 10 ग्राम था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से आज इसमें गिरावट आई है।

विज्ञापन


1,094 रुपये सस्ती हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 1,094 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 64,779 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 65,873 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,800 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 24.76 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन


जून तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 1328 करोड़ का निवेश
निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले साल समान तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आंकड़ा 2,040 करोड़ रुपये रहा था। निवेश का प्रवाह घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जून, 2021 के अंत तक बढ़कर 16,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून, 2020 के अंत तक एयूएम 10,857 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed