{"_id":"61728d709cf5c554c738ecf0","slug":"gold-silver-price-today-22-oct-gold-climbs-rs-158-silver-jumps-rs-180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: पीली धातु की कीमत में उछाल, 180 रुपये प्रति किलो महंगी हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: पीली धातु की कीमत में उछाल, 180 रुपये प्रति किलो महंगी हुई चांदी
Fri, 22 Oct 2021 03:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:37 PM IST
सार
Gold Silver Price: आज पीली धातु की कीमत 158 रुपये बढ़कर 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 180 रुपये बढ़कर 64,210 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोने की कीमत
- फोटो : iStock
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। आज पीली धातु 158 रुपये की बढ़त के साथ 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,520 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार से प्रभावित होकर आज सोना महंगा हुआ।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी बढ़त
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 180 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 64,210 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,030 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1794 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 24.35 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।
विज्ञापन