{"_id":"600a61068ebc3e340905ac23","slug":"gold-silver-price-today-22-january-gold-and-silver-mcx-prices-today-fall-know-the-new-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने और चांदी की वायदा कीमत में बदलाव, जानिए कितना हुआ दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने और चांदी की वायदा कीमत में बदलाव, जानिए कितना हुआ दाम
Fri, 22 Jan 2021 10:52 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.11 फीसदी गिरकर 49,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 0.71 फीसदी गिरकर 66,821 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोना 0.18 फीसदी गिरा था जबकि चांदी 0.5 फीसदी तक लुढ़की थी। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा दुर्बलता के खिलाफ एक बचाव माना जाता है, जो व्यापक उत्तेजना के परिणामस्वरूप हो सकता है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,863.56 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.1 फीसदी गिरकर 25.67 डॉलर प्रति औंस और प्लैटिनम 1.2 फीसदी गिरकर 1,113.40 डॉलर पर आ गया।
विज्ञापन
कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और ब्रेक्सिट अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। बाजार के विश्लेषक टैक्स बढ़ोतरी, अमेरिका-चीन संबंध, मुद्रा बाजार भागीदारी आदि जैसे अन्य मुद्दों के बारे में अधिक स्पष्टता चाहते हैं।
विज्ञापन
पिछले साल 25 फीसदी बढ़ा सोना
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के उबरने के साथ भारत में 2021 के दौरान उपभोक्ता भावनाओं में सुधार हो रहा है और सोने की मांग सकारात्मक दिखाई दे रही है।