{"_id":"616fcfd7d69e9a75fe4e86e1","slug":"gold-silver-price-today-20-october-2021-gold-and-silver-trading-on-the-higher-side-of-the-mcx","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोने-चांदी की मांग, लगातार तीसरे दिन आई तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोने-चांदी की मांग, लगातार तीसरे दिन आई तेजी
Wed, 20 Oct 2021 01:44 PM IST
कुमार संभव
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:44 PM IST
सार
सोना वायदा 108 रुपये की तेजी के साथ 47,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी वायदा 55 रुपये की तेजी के साथ 64,420 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
फेस्टिव सीजन में बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर लगातार तीसरे दिन सोने की और चांदी की कीमतों में उछाल आया। सोना वायदा की बात करें तो सोने की कीमत 108 रुपये यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 47,355 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं, 55 रुपये यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ चांदी वायदा 64,420 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार (18 अक्तूबर) को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई थी। उस दौरान सोना 47,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी के दाम 63,618 रुपये प्रति किलो थे। वहीं, 19 अक्तूबर को जब बाजार बंद हुआ तो सोने और चांदी की कीमत क्रमश: 47,280 और 64,450 रुपये बनी हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो अमेरिकी धातु यील्ड की कीमतों में इजाफा होने से सोने-चांदी की चमक कुछ फीकी पड़ी। इस दौरान सोने के दाम में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 1767.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा में भी 0.1 फीसदी की गिरावट आई और यह 1768.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमत
| शहर | सोना (22 कैरेट प्रति 10 ग्राम) | चांदी (प्रति किलो) |
| नई दिल्ली | 46,450 रुपये | 64,400 रुपये |
| चेन्नई | 44,640 रुपये | 68,000 रुपये |
| मुंबई | 46,500 रुपये | 64,400 रुपये |
| कोलकाता | 46,840 रुपये | 64,400 रुपये |