फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 2 February: Gold Silver Rate Gold prices today fall sharply for second day, silver rates slump

Gold Silver Price: सरकार ने घटाया सोने-चांदी पर आयात शुल्क, जानिए आज वायदा बाजार में कितना हुआ दाम

Tue, 02 Feb 2021 12:02 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 02 Feb 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 2 February: Gold Silver Rate Gold prices today fall sharply for second day, silver rates slump
सोने चांदी की कीमत - फोटो : iStock

भारतीय बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन सोने की वायदा कीमत में भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.6 फीसदी गिरकर 48,438 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालिया उछाल के बाद मुनाफावसूली से चांदी वायदा 2.2 फीसदी लुढ़ककर 72,009 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने की कीमतें पिछले सत्र में 1.2 फीसदी यानी 627 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी, जबकि चांदी की वायदा कीमत छह फीसदी यानी 4238 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी थी। 

विज्ञापन


सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क घटाया
सरकार ने सोमवार को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, 'वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।' 
विज्ञापन


इतना लगेगा शुल्क
सोना और चांदी पर सीमा शुल्क कम कर 7.5 फीसदी किया गया है। इसके अलावा सोने की मिश्र धातु (गोल्ड डोर बार) पर शुल्क 11.85 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी और चांदी की मिश्र धातु (सिल्वर डोर बार) पर 11 फीसदी से कम कर 6.1 फीसदी किया गया है। प्लैटिनम पर शुल्क 12.5 फीसदी से कम कर 10 फीसदी, सोना व चांदी के फाइंडिंग्स पर 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी और मूल्यवान धातु के सिक्कों पर 12.5 फीसदी से कम कर 10 फीसदी किया गया है। हालांकि, सोना और चांदी, सोने के मिश्र धातु, चांदी के मिश्र धातु पर 2.5 फीसदी कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आभूषण उद्योग ने किया स्वागत
आभूषण उद्योग ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि यह खुदरा मांग को बढ़ावा दे सकता है और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सराफा उपभोक्ता में तस्करी पर अंकुश लगा सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि भारत से सोने की मांग बढ़ने से वैश्विक कीमतों को सहारा मिल सकता है।


वैश्विक बाजारों में इतना है दाम
वैश्विक बाजारों में, चांदी की कीमतों में आज दो फीसदी से अधिक की गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने पिछले सत्र में 11 फीसदी की रैली के बाद मुनाफा दर्ज किया। पिछले सत्र में चांदी आठ साल के शिखर पर पहुंच गई थी। पिछले सत्र में 30.03 डॉलर की गिरावट के बाद हाजिर चांदी 1.7 फीसदी गिरकर 28.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी। वैश्विक बाजारों में आज सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,856.86 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed