{"_id":"600516af95a97b073229bd4f","slug":"gold-silver-price-today-18-january-gold-mcx-fall-for-third-day-silver-rates-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन कम हुई सोने की वायदा कीमत, चांदी 65 हजार के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन कम हुई सोने की वायदा कीमत, चांदी 65 हजार के करीब
Mon, 18 Jan 2021 10:33 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज भारत में सोने की वायदा कीमत में और गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.14 फीसदी गिरकर एक महीने के निचले स्तर 48,636 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लगातार तीसरे दिन पीली धातु सस्ती हुई। चांदी की बात करें, तो इसका वायदा भाव 0.3 फीसदी बढ़कर 64,984 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले सत्र में, सोने की कीमत में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी, जबकि चांदी 1,700 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच सोने की कीमतों में आज गिरावट आई है। हाजिर सोना आज 0.5 फीसदी गिरकर 1,819.77 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सप्ताह यह एक फीसदी सस्ता हुआ था। चांदी 0.6 फीसदी गिरकर 24.57 डॉलर प्रति औंस और पैलेडियम 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 2,377.49 डॉलर पर बंद हुआ, लेकिन प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 1,078.19 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
इस साल लगभग तीन फीसदी सस्ता हुआ सोना
पिछले साल लगभग 25 फीसदी की गिरावट के बाद, इस साल भारत में सोने की कीमतों में अब तक तीन फीसदी की गिरावट आई है, जो कमजोर वैश्विक कीमतों के अनुरूप है। विश्लेषकों का कहना है कि सोने को केंद्रीय बैंकों और सरकारों के बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन पैकेजों से समर्थन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार को 1.4 फीसदी बढ़कर 1,177.63 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
अमेरिकी डॉलर प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं के मुकाबले चार सप्ताह में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक आज 0.03 फीसदी बढ़कर 90.793 के स्तर पर पहुंचा। पिछले हफ्ते अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि वे कार्यालय में अपने पहले 100 दिनों के दौरान 1000 लाख कोविड-19 वैक्सीन की खुराक का इंतजाम करेंगे। इससे पहले, उन्होंने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 19 खरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज प्रस्ताव का अनावरण किया था। एक मजबूत अमेरिकी डॉलर अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोने को महंगा बनाता है।
इस साल बढ़ सकती है सोने की मांग: डब्ल्यूजीसी
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के उबरने के साथ भारत में 2021 के दौरान उपभोक्ता भावनाओं में सुधार हो रहा है और सोने की मांग सकारात्मक दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में धनतेरस के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि आभूषणों की मांग औसत से कम थी, लेकिन इसमें पिछले साल की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून 2020) के निचले स्तर के मुकाबले काफी सुधार हुआ। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि कुछ समय के लिए अपनी पूर्ण क्षमता के मुकाबले सुस्त बनी रहेगी, लेकिन पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में स्थिरता के चलते उपभोक्ताओं के लिए खरीद के अवसर बढ़ेंगे। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन जैसे देशों में आर्थिक सुधार की संभावना है, जिसे 2020 की शुरुआत में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।