{"_id":"60f019a48ebc3eec6e2943c5","slug":"gold-silver-price-today-15-july-2021-gold-jumps-rs-177-silver-gains-rs-83","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: पीली धातु में 177 रुपये की तेजी, 83 रुपये महंगी हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: पीली धातु में 177 रुपये की तेजी, 83 रुपये महंगी हुई चांदी
Thu, 15 Jul 2021 04:49 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 15 Jul 2021 04:49 PM IST
सार
आज पीली धातु 177 रुपये बढ़कर 47,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 83 रुपये की तेजी के साथ 68,277 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने के दाम में 177 रुपये की तेजी आई और इसका दाम 47,443 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों में आई तेजी से कीमत प्रभावित हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 47,266 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
विज्ञापन
83 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 83 रुपये की तेजी आई और यह 68,277 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,194 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,831 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 26.30 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन
जून में 92.37 फीसदी बढ़ा रत्न एवं आभूषण निर्यात
जून महीने में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 92.37 फीसदी बढ़कर 20,851.28 करोड़ रुपये हो गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में रत्न और आभूषणों का निर्यात 10,838.93 करोड़ रुपये था। इसी तरह जून में तराशे और पालिश हीरों (सीपीडी) का निर्यात 113.25 फीसदी बढ़कर 14,512.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल इसी महीने में यह 6,805.25 करोड़ रुपये था। जीजेईपीसी ने बताया कि जून में सोने के आभूषणों का निर्यात 398.70 फीसदी की बढ़त के साथ 4,185.10 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 839.21 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 254.75 फीसदी की वृद्धि लेकर 67,265.66 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 18,961.63 करोड़ रुपये पर था। बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है।