फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 14 june 2021 Gold declines Rs 464 silver cracks Rs 723

सोना-चांदी: सोने की कीमत में गिरावट, 723 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिए कितना है दाम

Mon, 14 Jun 2021 04:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 14 Jun 2021 04:40 PM IST
सार

आज पीली धातु 464 रुपये गिरकर 47,705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 723 रुपये की गिरावट के साथ 70,420 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 14 june 2021 Gold declines Rs 464 silver cracks Rs 723
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का दाम 464 रुपये गिरकर 47,705 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में इसका दाम 48,169 रुपये प्रति 10 ग्राम था।चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 723 रुपये की गिरावट आई और यह 70,420 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 71,143 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,858 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 27.70 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।

विज्ञापन


हीरा निर्यात में 20 फीसदी तेजी का अनुमान: क्रिसिल
अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। महामारी के दबाव से उबरने की कोशिश कर रहा भारतीय हीरा उद्योग दूसरी छमाही से तेजी पकड़ सकता है और 2021 में निर्यात 20 अरब डॉलर रह सकता है। बीते साल 16.4 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जो 2019 के मुकाबले 12 फीसदी कम था। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर बीतने पर हीरा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की वापसी होगी, जिससे उत्पादन में भी तेजी आएगी। केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिए अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी।
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed