{"_id":"5ffe807a8ebc3e32904d6a11","slug":"gold-silver-price-today-13-january-gold-mcx-rise-silver-also-gains","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कितना है दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कितना है दाम
Wed, 13 Jan 2021 10:39 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण आज भारतीय बाजारों में सोना और चांदी में तेजी आई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.74 फीसदी बढ़कर 49,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी का भाव 0.57 फीसदी बढ़कर 66,279 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले सत्र में सोने की दरों में 0.53 फीसदी की कमी आई थी।
विज्ञापन
जियोजिट फाइनेंशियल के रिसर्च हेड- कमोडिटीज हरेश वी ने कहा कि, 'अमेरिकी डॉलर में रिकवरी होने से और आर्थिक प्रोत्साहन के उपायों की उम्मीद के कारण कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं। कई देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण की संख्या बढ़ने से सेफ हेवेन मांग भी बढ़ सकती है।'
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में भी बढ़ी कीमत
दुनियाभर में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों से आज वैश्विक बाजारों में सोने की दरें भी बढ़ी हैं। हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,856.86 डॉलर प्रति औंस हो गया। एक कमजोर डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सस्ता बनाता है। आज डॉलर इंडेक्स 0.14 फीसदी नीचे 89.938 के स्तर पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 25.57 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 1,078.80 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को होगा। इस दिन वे पद की शपथ लेंगे। जो बाइडन गुरुवार को प्रोत्साहन पैकेज की रूपरेखा तैयार करेंगे। कई विश्लेषकों का मानना है कि सोने को निचले स्तरों पर समर्थन मिल सकता है क्योंकि प्रोत्साहन मुद्रास्फीति में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने में मदद कर सकता है, जिसके खिलाफ सोने को हेज के रूप में देखा जाता है।
ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।
निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए खुली है (11 जनवरी 2021 से 15 जनवरी 2021 तक)। योजना के तहत आप 5,104 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,040 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है।