फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 12 august 2021 Gold rallies Rs 422 silver gains Rs 113

सोना-चांदी: आज बढ़ी महंगी हुई कीमती धातु, निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

Thu, 12 Aug 2021 04:33 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 12 Aug 2021 04:33 PM IST
सार

आज पीली धातु 422 रुपये बढ़कर 45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 113 रुपये की बढ़त के साथ 61,314 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 12 august 2021 Gold rallies Rs 422 silver gains Rs 113
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। आज सोना 422 रुपये बढ़कर 45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में 24 कैरेट सोने का दाम 45,138 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


113 रुपये महंगी हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 113 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 61,314 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,201 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम बढ़कर 1,756 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 23.44 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन


निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 
निवेशकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (नौ अगस्त से 13 अगस्त तक) खुली है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की पांचवीं श्रृंखला है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया था कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। योजना के तहत आप 4,790 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed