फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 11 October 2021 Gold declines Rs 59 silver tumbles Rs 196

सोना-चांदी: कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट, 60 हजार के पार है एक किलो चांदी

Mon, 11 Oct 2021 04:55 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 11 Oct 2021 04:55 PM IST
सार

आज पीली धातु की कीमत 59 रुपये गिरकर 46,038 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 196 रुपये गिरकर 60,369 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 11 October 2021 Gold declines Rs 59 silver tumbles Rs 196
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज पीली धातु में 59 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 46,038 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में सोने का दाम 46,097 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार से प्रभावित होकर आज सोना सस्ता हुआ। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में गिरावट
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 196 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 60,369 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,565 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,756 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.59 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।
विज्ञापन


अगस्त में रिकॉर्ड 24239 करोड़ रुपये रहा रत्न-आभूषण निर्यात
मालूम हो कि देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात अगस्त, 2021 में बढ़कर रिकॉर्ड 24,239.81 करोड़ रुपये पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के लिए मांग बढ़ने और प्रवेश प्रतिबंधों पर रोक हटने से निर्यात बढ़ा है। अगस्त, 2020 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 13,160.24 करोड़ और अगस्त, 2019 में 20,793.80 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, चीन और कई यूरोपीय देशों में मांग बढ़ने से आलोच्य महीने में कट एवं पॉलिश हीरे का निर्यात अगस्त, 2019 के मुकाबले 29.37 फीसदी बढ़कर 15,083.33 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, सोने के आभूषण का निर्यात 15.06 फीसदी घटकर 5,756.54 करोड़ रुपये रहा। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि रत्न एवं आभूषण निर्यात के मोर्चे पर 2021-22 में अब तक स्वस्थ सुधार दिख रहा है। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed