{"_id":"624e63dbd3001422842d9272","slug":"gold-silver-price-decreased-again-gold-slips-silver-fall-know-latest-rate-here-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने का दाम फिसला, चांदी भी टूटी, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने का दाम फिसला, चांदी भी टूटी, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव
Thu, 07 Apr 2022 09:40 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:40 AM IST
सार
Gold Silver Latest Rate Update In INR: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। एमसीएक्स पर गुरुवार को दोनों की कीमती धातुओं के दाम में मामलू गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत गिरावट के साथ 51,586 रुपये पर आ गई, जबकि चांदी के दाम में 0.05 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। लेकिन घर ने निकलने से पहले इनके ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 51,586 रुपये पर आ गई, जबकि चांदी के दाम में 0.05 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,275 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इस तरह चेक करते हैं शुद्धता
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जानें अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन