फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver news in hindi gold rate down silver up know here latest price update

Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत बढ़ी, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Mon, 21 Mar 2022 09:54 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Mar 2022 09:54 AM IST
सार

Gold Silver Latest Rate In India: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जहां एक ओर क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा हुआ और यह एक बार फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। दूसरी ओर कीमती धातुओं की बात करें तो सोने की कीमत में आज कमी आई है, जबकि चांदी के भाव में उछाल जारी है। 

विज्ञापन
Gold Silver news in hindi gold rate down silver up know here latest price update
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के त्योहार पर जोरदार उछाल के बाद अब सोने के भाव में नरमी आई है। हालांकि, चांदी की कीमत में अभी भी तेजी जारी है। इस बीच सोमवार को ब्रेंट क्रूड का दाम एक बार फिर बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव सोमवार को 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए इसे ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है। आज सोने की कीमत 0.15 फीसदी टूटकर 51,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि चांदी के दाम में आज 0.21 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


चांदी की चमक में इजाफा 
एमसीएक्स पर चांदी का भाव सोमवार को उछलकर 68,019 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि बीते माह चांदी ने 74 हजार रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छुआ था। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की चर्चाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में नरमी आई है और यह 100 डॉलर के नीचे आ गया है।  
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed