फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Latest Price Updates in hindi gold price slips rs 212 silver down by rs 480

Gold Silver Price: आज सोना 212 रुपये सस्ता, चांदी 480 रुपये टूटे, यहां देखें कीमती धातुओं के लेटेस्ट रेट

Mon, 21 Feb 2022 04:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Feb 2022 04:38 PM IST
सार

Gold Silver Latest Rate In India: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 212 रुपये की गिरावट के साथ 49,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी 480 रुपये की गिरावट के साथ कम होकर 63,329 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 

विज्ञापन
Gold Silver Latest Price Updates in hindi gold price slips rs 212 silver down by rs 480
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, विदेशी बाजारों में बिकवाली के साथ-साथ रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 212 रुपये की गिरावट के साथ 49,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


चांदी की चमक पड़ी फीकी
सोने के दाम में गिरावट के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी 480 रुपये की गिरावट के साथ 63,329 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जिसके पिछले कारोबारी दिन का बंद भाव 63,809 रुपये था। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 74.44 डॉलर प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के लिए हाजिर सोने की कीमतें कॉमेक्स सोने की कीमतों में बिकवाली के साथ गिर गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,893 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस रह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed