{"_id":"62137273712e8f43351da9b5","slug":"gold-silver-latest-price-updates-in-hindi-gold-price-slips-rs-212-silver-down-by-rs-480","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: आज सोना 212 रुपये सस्ता, चांदी 480 रुपये टूटे, यहां देखें कीमती धातुओं के लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: आज सोना 212 रुपये सस्ता, चांदी 480 रुपये टूटे, यहां देखें कीमती धातुओं के लेटेस्ट रेट
Mon, 21 Feb 2022 04:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 21 Feb 2022 04:38 PM IST
सार
Gold Silver Latest Rate In India: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 212 रुपये की गिरावट के साथ 49,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी 480 रुपये की गिरावट के साथ कम होकर 63,329 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, विदेशी बाजारों में बिकवाली के साथ-साथ रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 212 रुपये की गिरावट के साथ 49,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की चमक पड़ी फीकी
सोने के दाम में गिरावट के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी 480 रुपये की गिरावट के साथ 63,329 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जिसके पिछले कारोबारी दिन का बंद भाव 63,809 रुपये था। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 74.44 डॉलर प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के लिए हाजिर सोने की कीमतें कॉमेक्स सोने की कीमतों में बिकवाली के साथ गिर गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,893 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस रह गई थी।
विज्ञापन