{"_id":"62444fba83c83150be38fef9","slug":"gold-silver-latest-price-update-today-gold-jumps-rs-573-silver-rallies-rs-1287","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 573 रुपये महंगा, चांदी में 1287 रुपये की जोरदार उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 573 रुपये महंगा, चांदी में 1287 रुपये की जोरदार उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
Wed, 30 Mar 2022 06:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Mar 2022 06:10 PM IST
सार
Gold And Silver Price Increased Today: बुधवार को सोने के भाव में 573 रुपये की तेजी आई और यह कीमती पीली धातु 51,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हई। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में भी जबरदस्त तेजी आई और यह उछलकर 67,257 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत बुधवार को 573 रुपये की तेजी के साथ 51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 50,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की चमक में इजाफा
सोने की कीमत में इजाफे के साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में चांदी के भाव में 1,287 रुपये की तेजी आई है। इस बढ़त के साथ चांदी 67,257 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 65,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,921 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी सपाट 24.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत के साथ बुधवार को मामूली तेजी के साथ 1,921 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।
विज्ञापन