{"_id":"61ea4354b20d4f37561c6a2b","slug":"gold-silver-latest-price-update-price-of-gold-continues-to-rise-silver-above-65000-even-after-breaking","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में इजाफा, चांदी टूटने के बाद भी 65000 के ऊपर, जानें अपने शहर का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में इजाफा, चांदी टूटने के बाद भी 65000 के ऊपर, जानें अपने शहर का भाव
Fri, 21 Jan 2022 10:54 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:54 AM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update In India: अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों सोने-चांदी का ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी आई तो दूसरी ओर चांदी के दाम कम हो गए। सोने की कीमत में आज 0.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 48,474 रुपये पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों सोने-चांदी का ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी आई तो दूसरी ओर चांदी के दाम कम हो गए। सोने की कीमत में आज 0.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 48,474 रुपये पर पहुंच गई है। इसके विपरीत चांदी की कीमत आज 0.33 फीसदी कम हो गई। इस गिरावट के बाद भी चांदी का भाव 65 हजार के पार चल रहा है। शुक्रवार को यह 65,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन