फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold silver latest price update in india inr gold jumps silver rate plunges today

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में आया उछाल, चांदी हुई धड़ाम, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव

Wed, 02 Mar 2022 10:19 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Mar 2022 10:19 AM IST
सार

Gold Silver Rate Update In India: बुधवार को एक ओर जहां कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया, तो वहीं कीमती पीली धातु सोने का दाम भी बढ़ गया। एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 51,876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि, चांदी की कीमत 0.42 फीसदी कम होकर 67,890 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

 

विज्ञापन
Gold silver latest price update in india inr gold jumps silver rate plunges today
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुस-यूक्रेन युद्ध का बुधवार को सातवां दिन है और यूक्रेन के हालात बदतर हो चुके हैं। इस बीच कच्चे तेल से लेकर कीमती पीली धातु तक में महंगाई का असर दिख रहा है। आज एमसीएक्स पर सोने का भाव फिर बढ़ गया, हालांकि चांदी के दाम कम हो गए। ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इनके ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। बात दें कि एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 51,876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


टूटकर भी चांदी 67 हजार के पार 
जहां सोने की कीमत में तेजी आई है, वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम बुधवार को गिर गया। हालांकि, चांदी गिरावट के बाद भी 67 हजार के ऊपर कारोबार कर रही है। आज एमसीएक्स पर चांदी के दाम में 0.42 फीसदी की गिरावट आई है और इसके साथ चांदी की कीमत कम होकर 67,890 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। 
विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed