{"_id":"6216206ca4ed28668a39b60d","slug":"gold-silver-latest-price-update-in-india-gold-slips-rs-126-silver-gains-marginally","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold silver Rate Today: सोना 126 रुपये सस्ता, चांदी में मामूली बढ़त, यहां जानें कीमती धातुओं के लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold silver Rate Today: सोना 126 रुपये सस्ता, चांदी में मामूली बढ़त, यहां जानें कीमती धातुओं के लेटेस्ट रेट
Wed, 23 Feb 2022 05:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Feb 2022 05:24 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update In India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 126 रुपये सस्ता हो गया। इस गिरावट के साथ 10 ग्राम सोने की कीमत 49,960 रुपये रह गई। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,086 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में मामूली तेजी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
gold new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपये में तेजी के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 126 रुपये सस्ता हो गया। इस गिरावट के साथ 10 ग्राम सोने की कीमत 49,960 रुपये रह गई। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 50,086 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी का भाव लगभग सपाट
जहां सोने के दाम में कमी आई वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में मामूली बढ़त दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 63,939 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 63,916 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि रुपया 25 पैसे की मजबूती के साथ 74.59 डॉलर प्रति डॉलर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ये रहा हाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में कॉमेक्स सोने की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती के साथ कमी आई है। वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमत 1,896 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी मामूली रूप से 24.11 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन