फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver latest price update in hindi Gold rallies Rs 542 silver also jumps Rs 993

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत 542 रुपये बढ़ी, चांदी में 993 रुपये का इजाफा, यहां जानें ताजा भाव

Mon, 18 Apr 2022 06:53 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Apr 2022 06:53 PM IST
सार

Gold Silver Latest Price Update In INR: सोमवार को कीमती धातुओं के दाम में तेजी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 542 रुपये की तेजी के साथ 53,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 993 रुपये बढ़कर 69,932 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Gold Silver latest price update in hindi Gold rallies Rs 542 silver also jumps Rs 993
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव सोमवार को 542 रुपये की तेजी के साथ 53,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु के भाव में तेजी और रुपये की गिरावट को प्रदर्शित करता है। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 52,919 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


सोने के साथ चांदी की चमक बढ़ी
सोने के साथ ही चांदी की चमक में भी इजाफा हुआ है। चांदी पिछले कारोबारी दिन में 68,939 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो सोमवार को 993 रुपये बढ़कर 69,932 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,993 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 25.88 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।
विज्ञापन


एक महीने के उच्च स्तर पर सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक दिलीप परमार के मुताबिक, सोने की कीमतें सोमवार को कॉमेक्स पर हाजिर भाव में एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,993 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थीं। रूस-यूक्रेन संघर्ष पर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतें एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed