{"_id":"623db6ac5d83f960c476bc75","slug":"gold-silver-latest-price-update-gold-rise-rs-30-silver-up-rs-596","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Update: सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम में 596 रुपये की तेजी, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Update: सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम में 596 रुपये की तेजी, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
Fri, 25 Mar 2022 06:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Mar 2022 06:04 PM IST
सार
Gold Silver Latest Rate In INR: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोना मामूली 30 रुपये की तेजी के साथ 51,827 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार सत्र में कीमती पीली धातु 51,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी के दाम में 596 रुपये का उछाल आया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में रात भर की तेजी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना मामूली 30 रुपये की तेजी के साथ 51,827 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार सत्र में कीमती पीली धातु 51,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की चमक में जोरदार इजाफा
इसके अलावा औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण चांदी के दाम में भी उछाल आया है। शुक्रवार को चांदी 596 रुपये की उछाल के साथ 69,089 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,493 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,956 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 25.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत 1,956 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।'
विज्ञापन