{"_id":"61d815e1abcc8f405c598375","slug":"gold-silver-latest-price-update-gold-declines-more-than-300-rs-silver-price-below-60-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने के दाम 300 रुपये से ज्यादा घटे, चांदी की कीमत 60 हजार के नीचे आई, जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने के दाम 300 रुपये से ज्यादा घटे, चांदी की कीमत 60 हजार के नीचे आई, जानें ताजा भाव
Fri, 07 Jan 2022 03:59 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 07 Jan 2022 03:59 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update In INR: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 301 रुपये की गिरावट के साथ 46,415 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 402 रुपये की गिरावट के साथ 60 हजार रुपये से नीचे आ गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, या फिर सोने में निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आपके पास इन कीमती धातुओं को खरीदने का बेहतरीन मौका है। आज सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। जहां सोने के दाम 300 रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा कम हो गए, तो वहीं चांदी की कीमत भी 400 रुपये से ज्यादा गिर गई है।
विज्ञापन
सोना-चांदी आज इतना सस्ता हुआ
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 301 रुपये की गिरावट के साथ 46,415 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 402 रुपये की गिरावट के साथ 60 हजार रुपये से नीचे आ गई। शुक्रवार को चांदी कीमत कम होकर 59,044 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 59,446 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,789 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 22.08 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को कॉमेेक्स पर सोने की हाजिर कीमत 1,789 डॉलर प्रति औंस पर थी। सोने की कीमतों में अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल के साथ दबाव में कारोबार हुआ।
विज्ञापन